वसंत विहार: कापसहेड़ा थाना पुलिस ने 6 साल से फरार बदमाश को यूपी में गिरफ्तार किया, चीटिंग सहित कई मामलों में था वांछित
कापसहेड़ा थाना की पुलिस टीम ने दिल्ली पुलिस के एक घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सूर्यकांत मिश्रा के रूप में हुई है। इसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर रखा था। इसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में लगभग 7 साल पहले कापसहेड़ा थाना में मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में यह लगातार 6 साल से फरार चल रहा था। यह यूपी के सुल्तानपुरी स्थित विवेक नगर में रह रहा था।