वसंत विहार: दिल्ली बिहार हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कापसहेड़ा पुलिस की छापेमारी, 7 भगोड़े बदमाश गिरफ्तार
कापसहेड़ा थाना की पुलिस टीम ने 7 भगोड़ा घोषित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान राहुल शुक्ला, संजीव कुमार झा, सलाउद्दीन अंसारी, सशीता, नीरज अहलावत, आशीष और सुनील सहगल के रूप में हुई है। यह सभी दिल्ली के कापसहेड़ा, कंझावला, मोती नगर, बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के रहने वाले हैं। इन्हें कई राज्यों में रेड करके गिरफ्तार किया गया है।