सरधना: एक ही रात में चार घरों को चोरों ने बनाया निशाना। पुलिस जांच में जुटी।गांव सलावा का मामला
सरधना थाना क्षेत्र के सालवा गांव में एक रात में ही अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए की नकदी तथा जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर सभी पीड़ितों को घटना का पता चला। इसके बाद ग्रामीणों तथा ग्राम प्रधान के साथ थाना पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।