सरधना: सरधना नगर में शांतिपूर्वक संपन्न हुई जुम्मे की नमाज। एसडीएम तथा सीओ पुलिस बल के साथ करते रहे नगर का भ्रमण।
सरधना नगर क्षेत्र में रमजान मुबारक के पहले जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी संजय जायसवाल तथा उप जिलाधिकारी पंकज प्रकाश राठौड़ भारी पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण करते रहे। वही थाना इंस्पेक्टर प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ सभी मस्जिदों और चौराहों पर शांति व्यवस्था बनाते नजर आए।