सरधना: दहेज में एक लाख रुपए की मांग के चलते विवाहिता को निकाला घर से। थाने के चक्कर काट रही विवाहिता। गांव पहोल्ली का मामला
सरधना थाना क्षेत्र के गांव पहोल्ली की रहने वाली एक विवाहिता को ससुराल के लोगों ने एक लाख़ रुपए की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिस पर पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। लेकिन 4 महीने गुजर जाने के बाद भी पीड़िता को अभी कोई इंसाफ नहीं मिला है। हालांकि पुलिस बार-बार कार्यवाई का आश्वासन दे रही है।