सरधना: गांव छाबड़िया में रेस लगा कर घर लौट रहे दो युवकों से दबंगों ने की मारपीट, पीड़ितों ने पांच लोगों के खिलाफ दी तहरीर
सरधना थाना क्षेत्र के छबडिया गांव में रेस लगाकर घर को लौट रहे दो युवकों से गांव के ही दबंगों ने मारपीट कर दी तथा तमंचा दिखाकर पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित युवकों ने थाना पहुंचकर पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।