बलिया: काजीपुरा मुहल्ले से 10 वर्षीय बालक नमाज़ के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
Ballia, Ballia | Jun 7, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया शहर के इस्लामाबाद, काजीपुरा मुहल्ले से एक 10 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। काजीपुरा निवासिनी शहनाज खातुन ने तहरीर देकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है। इस बारे में शनिवार की शाम पांच बजे कोतवाल ने बताया कि पड़ताल जारी है।