बलिया: किशुनीपुर तिवारी टोला निवासी विश्वजीत तिवारी को अग्निवीर की ट्रेनिंग के बाद घर वापसी पर हुआ भव्य स्वागत
Ballia, Ballia | Jun 7, 2025 दुबहर थाना क्षेत्र के किशुनीपुर तिवारी टोला निवासी विश्वजीत तिवारी को अग्निवीर की ट्रेनिंग कर घर वापसी पर शनिवार की दोपहर 12 बजे बलिया स्टेशन प्रांगण में और शहीद अमित तिवारी प्रवेश द्वार के पास स्वागत किया गया। गांव तथा क्षेत्र के लोगों ने अग्निवीर को फूल, मालाओं से स्वागत किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् आदि देशभक्ति नारे लगाए।