बलिया: सहतवार आदर्श सेवा सदन में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की
Ballia, Ballia | Jun 7, 2025 सहतवार स्थित आदर्श सेवा सदन नामक निजी नर्सिंग होम में जच्चा बच्चा की मौत के बाद सीएमओ डॉ.संजीव वर्मन ने शनिवार की दोपहर दो बजे बताया कि- तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है, जो पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नर्सिंग होम में रीना देवी और नवजात की मौत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया था।