बलिया: छतवां गांव में खेत में पानी बहने को लेकर मारपीट के मामले में चार लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Ballia, Ballia | Jun 7, 2025 गड़वार थाना क्षेत्र के छतवां गांव में खेत में पानी बहने के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इस बारे में शनिवार की शाम चार बजे थानाध्यक्ष रत्नेश सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही कार्रवाई होगी।