बलिया: जनपद के 22 थानों में अब तक हुई 521 वाहनों की नीलामी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में SP ने दी जानकारी
Ballia, Ballia | Jun 7, 2025 पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ओमवीर सिंह ने शनिवार की शाम चार बजे बताया कि जनपद के 22 थानों में अब तक 521 वाहनों की नीलामी हो चुकी है। अब सिर्फ 758 वाहन बचे हैं। सदर कोतवाली में 78 लावारिस बाइक थी, जिसमें सभी नीलामी हो चुकी है। शेष 27 सीज बाइक, 16 चारपहिया वाहन और एक बस व रोड़वेज बस है। वहीं बैरिया थाना में 153 लावारिस व 465 लंबित मुकदमे वाले वाहन है।