पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदू स्वाभिमान यात्रा की जानकारी दी, कहा- यह यात्रा पार्टी की नहीं है
पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार रात 8:00 बजे अपने हिन्दू स्वाभिमान यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि यह कोई पार्टी की यात्रा नहीं है बल्कि यह धर्म-धन और धरती को बचाने का अभियान है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर सनातन धर्म को हम आज नहीं बचा पाए तो कभी नहीं बचा पाएंगे।