फुलवरिया: बंशी बतरहा के पास जांच के लिए रोकने पर पुलिस टीम से भिड़ा एक युवक, फाड़ दी दरोगा की वर्दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंशी बतरहा पुल के पास शनिवार को पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक को पुलिस ने देखकर रोका। जिसपर तीन में से एक युवक पुलिस से उलझ गया। देखकर जब दरोगा शंकर रजक युवक का पास आए और कागजातों की मांग की बस युवक आग बबूला होकर दरोगा से उलझ गया और उनकी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया।