फुलवरिया: बिरसा बथुआ के समीप हाइ टेंशन तार से निकली चिंगारी में गेहूं की फसल जलकर हुई बर्बाद, फायर ब्रिगेड की मदद से पाया गया काबु
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बिरसा बथुआ के समीप शुक्रवार को हाइ टेंशन तार से निकली चिंगारी में नीचे लगे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस हादसे में करीब 5 कट्ठा गेहूं जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों व फायर ब्रिगेड के कर्मी अवधेश तिवारी व चालक विपिन सिंह की मदद से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। नहीं तो कई एकड़ गेहूं की फसल जल जाती।