फुलवरिया: फुलवरिया व श्रीपुर में जनता दरबार का हुआ आयोजन, भूमि विवाद से संबंधित 4 मामलों का किया गया निस्तारण
फुलवरिया व श्रीपुर थाने में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें फुलवरिया में सीओ बीरबल बरुण कुमार और थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज तो वहीं श्रीपुर में सीआई अब्बास बैठा और थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने संयुक्त रूप से जनता दरबार लगाकर फरियादियों के फरियाद को सुना। इस दौरान फुलवरिया में 6 तथा श्रीपुर में दो मामले आए ।