फुलवरिया: सेमरबारी गांव में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच चला फरसा, कुदाल, 10 लोग हुए जख्मी, अस्पताल में इलाज जारी
थाना क्षेत्र के सेमर बारी गांव में शुक्रवार की शाम जमिनी विवाद को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। इस बीच दोनों तरफ से जमकर फरसा कुदाल चला। जिसमें दोनों तरफ से कुल 10 लोग जख्मी हुए हैं। जख्मी हालत में इलाज हेतु रेफरल अस्पताल फुलवरिया में सभी को लाया गया। जहां इलाज जारी है। घायलों में प्रभात सिंह अंगद सिंह हीरालाल सिंह संगीता देवी आदी कई लोग शामिल है।