फुलवरिया: माड़ीपुर बाजार में भटक रही एक विवाहिता को पुलिस ले गई थाने, पूछताछ में महिला ने कहा- घरवालों ने पागल कह कर घर से निकला
फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर बाजार में शनिवार को दर बदर भटक कर खाने के लिए लोगों से पैसा मांग रही एक विवाहिता को सूचना मिलने के बाद पुलिस थाने लेकर चली गई। पुलिस ने उस महिला से पूछताछ की तो उस महिला ने अपना घर भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा गांव बताया। महिला ने बताया कि उसके घर वाले पागल कह कर उसे घर से निकाल दिए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।