फुलवरिया: मिश्र बतरहा के पास पुलिस ने कार्रवाई कर एक बाइक व चोकर के बोरे में लदे 13 पेटी शराब को किया जब्त,धंधेबाज चकमा देकर फरार
श्रीपुर थाना क्षेत्र के मिश्र बतरहा में शनिवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक और उस पर लदे चोकर के बोरे में 13 पेटी बंटी बबली नमक देशी शराब को जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई में धंधेबाज चकमा देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि मिश्र बतरहा के पास पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान सफलता हासिल हुई।