प्रतापगढ़: संग्रामगढ़ के भादिव गांव में दबंग पड़ोसी ने युवक की पिटाई की, स्थानीय थाने पर केस दर्ज न होने पर एसपी से की शिकायत
संग्रामगढ़ इलाके के भादिव गांव निवासी सोहन सरोज ने सोमवार को दोपहर 2 बजे एसपी को शिकाती पत्र दिया है। आरोप लगाया कि 12 नवंबर को शाम करीब 7:30 बजे पड़ोसी दबंगों द्वारा केबिल खींचने के विवाद को लेकर उन्हें जमकर मारा पीटा गया। इस मामले पर स्थानीय थाने में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई ।पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।