*जींद पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण व बिक्री का किया भंडाफोड़ ।*
*1148 किलो 650 ग्राम पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री सहित आरोपी गिरफ्तार ।*
पुलिस अधीक्षक जींद श्रीमती उपासना आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जींद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर जींद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोहतक रोड स्थित लक्ष्मी नगर में एक किराये के मकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है ।
गिरफ्तार किए गए आरोपी कि पहचान कृष्ण गोयल वासी रोहतक रोड, जींद के रूप में हुई है ।
थाना शहर जींद के प्रभारी निरिक्षक परवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम इंचार्ज चौकी रोहतक रोड जींद एएसआई अमित कुमार के नेतृत्व में हथौड़ा चौक, रोहतक रोड जींद पर गश्त एवं अपराधों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कृष्ण वासी रोहतक रोड, जींद ने अपनी गली में एक पुराना मकान किराये पर ले रखा है, जहां वह बिना किसी लाइसेंस एवं परमिट के अवैध रूप से पटाखों और विस्फोटक सामग्री का भंडारण एवं बिक्री कर रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार की और बताए गए मकान पर दबिश दी तो मौके पर एक व्यक्ति मिला, जिसने पूछताछ के दौरान अपना नाम कृष्ण वासी रोहतक रोड, जींद बताया। मकान में रखी गत्ता पेटियों एवं प्लास्टिक के कट्टों में कुल 1148 किलो 650 ग्राम पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री बरामद हुई । आरोपी पटखो संबंधी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका
पुलिस ने बरामद सभी पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर सील किया गया । तथा आरोपी के खिलाफ थाना शहर जींद में धारा 9B EXPLOSIVE ACT के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
जींद पुलिस की आमजन से अपील है कि पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री का भंडारण और बिक्री केवल निर्धारित नियमों एवं वैध लाइसेंस के तहत ही करें। अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे आमजन की जान-माल एवं सुरक्षा को भी गंभीर खतरा हो सकता है। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Uklana, Hissar | Nov 15, 2026