खरसावां: राजाबासा के मारूसाई में मां मनसा की प्रतिमा स्थापित, 101 महिलाओं ने नाला से जल लेकर निकाली कलश यात्रा
खरसावां के कृष्णापुर पंचायत के राजाबासा गांव के टोला मारूसाई में रविवार दोपहर लगभग एक बजे को मां मनसा की प्रतिमा स्थापना को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा. किष्टो महतो के घर में विधि-विधान के साथ मां मनसा की प्रतिमा स्थापित की गयी. प्रतिमा स्थापना से पहले 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. पारंपरिक व भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में