मकराना: चमनपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक जाकिर हुसैन के नेतृत्व में पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
Makrana, Nagaur | Dec 29, 2024 मकराना में देश के पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को चमनपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विधायक जाकिर हुसैन गैसावत के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को दोपहर 3 बजे किया गया। जिसमे कांग्रेसियों ने शोक व्यक्त करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। विधायक गैसावत ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यों को याद किया।