खरसावां: पदमपुर में 69 वर्षीय बुजुर्ग पर लाठी-डंडे से हमला, FIR को लेकर विवाद; थाना प्रभारी के दखल से FIR दर्ज
खरसावां थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में घर की मरम्मत को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि पड़ोसी युवक ने 69 वर्षीय बुजुर्ग पर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल बुजुर्ग का पहले सरायकेला सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. बाद में उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रविवार सुबह लगभग 10 बजे जमशेदपुर स्थित