सिसई: भदौली विवाह मंडप को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, अंचल अधिकारी और थानेदार ने लीजधारकों को सौंपा
Sisai, Gumla | Dec 4, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के भदौली विवाह मंडप को अंचलाधिकारी सिसई नितेश रौशन खलखो और थानेदार संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए लीजधारक को तीन साल के लिए सपुर्द कराया गया।लीजधारक दीपक कुमार अधिकारी ने बताया कि बीते मार्च महीने में कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद गुमला द्वारा भदौली विवाह मंडप का तीन साल का लीज में मिला है।