सिसई: महुआ डिपा बाईपास में शाम टोली मोड़ के पास सड़क दुर्घटना, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Sisai, Gumla | Dec 3, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के महुआ डीपा नेशनल हाईवे के बाईपास में शाम टोली मोड़ के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बनारसी यादव डाल्टनगंज निवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि रेड़वा निवासी शिव साहू गंभीर रूप से घायल हो गया।यह घटना तब घटी जब आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूर बाईपास सड़क में काम कर रहे थे।उसी समय रांची से गुमला की ओर जा रही एक ट्रक ने चपेट में लिया।