सिसई: बरगांव तिला टोली में कुएं में डूबने से महिला की मौत, सिसई पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Sisai, Gumla | Dec 4, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के बरगांव तिला टोली गांव निवासी महिला बसंती देवी पति चरवा उरांव की कुएं में डूबने से मौत हो गई। इस घटना का पता तब चला जब किसी ग्रामीण ने कुएं में सिंचाई के लिए झांक कर देखा। कुएं में डूबी महिला को देखकर गांव के अन्य ग्रामीण को सूचना दी गई और सिसई पुलिस को भी सूचना दी गई। सिसई थाना के द्वारा शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।