सिसई: रेडवा स्थित आरकेडी कंस्ट्रक्शन के कैंप में सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने वाले युवक के परिजनों को मिला मुआवजा
Sisai, Gumla | Dec 4, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के रेड़वा स्थित आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप में बुधवार को सड़क दुर्घटना में मरने वाले बनारसी यादव के परिजनों को आरकेडी कंस्ट्रक्शन के द्वारा एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव की उपस्थिति में मुआवजा दिया गया। मुआवजा के रूप में पीड़ित परिवार को ₹50000 कैश₹500000 का चेक तथा इस कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों का एक दिन वेतन दिया जाएगा।