सारठ: रानीबांध-नयाखरना में दीवार गिरने से गाजियाडीह के बुजुर्ग की मौत, MLA चुन्ना सिंह ने जताया दुख
लगातार हो रही झमाझम बारिश से दीवार गिरने व मलवे में दबने से गाजियाडीह निवासी बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।घटना गुरुवार अहले सुबह की बताई गई। वहीं दुखद खबर सुन सुबह 10 बजे MLA चुन्ना सिंह भी मौके पर पहुंचे। बताया कि मृतक पैतृक गांव से एक किलोमीटर दूर रानीबांध-नयाखरना में राशन दुकान चलाते थे, रात में दुकान में सोये थे और दीवार गिरने से मलवे में दबकर मौत हो गई।