लालगंज: अदवा नदी के पुल से बहे युवक का शव बेलन नदी के लोनमटी गांव के पास मछुआरों ने देखा, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
हलिया थाना क्षेत्र के कोटारनाथ के पास अदवा नदी के पुल से तेज बहाव में बहे युवक का शव तीसरे दिन गुरुवार सुबह लोनमटी गांव के पास बेलन नदी में मिला। नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने शव को पानी में तैरता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोरांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे हलिया थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी।