कोडरमा: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना, सीएसआर एवं डीएमएफटी योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में योजना एवं विकास शाखा तथा सभी इंजीनियरिंग विंग के साथ अनटाइड फंड, डीएमएफटी, सीएसआर, सांसद निधि (एमपी लैंड) एवं विधायक निधि (एमएलए लैंड) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पूर्व में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा से हुई।