कोडरमा: आउटसोर्सिंग कर्मियों ने श्रम विभाग के आदेशानुसार मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर सीएस को ज्ञापन सौंपा
झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र कुमार तिवारी के द्वारा सिविल सर्जन कोडरमा को एक ज्ञापन सौंप कर विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मियों को श्रम आयुक्त झारखंड के द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार मजदूरी भुगतान करने की मांग की है।