टाटीझरिया: मुंबई से घर लौट रहे छोटा डहरभंगा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुगलसराय से ट्रेन छूटने के बाद हुआ था लापता
मुंबई से घर लौट रहे टाटीझरिया के छोटा डहरभंगा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुगलसराय से ट्रेन छूटने के बाद हुआ था लापता। मुंबई में रहकर आजीविका कमाने वाले एक युवा की घर वापसी की उम्मीदें अंततः एक कभी न भरने वाले जख्म में बदल गईं। छोटा डहरभंगा निवासी 22 वर्षीय रोहित भुइयां (पिता - स्व. बैजनाथ भुइयां) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।