करेड़ा: करेड़ा में मोबाइल शॉप पर बड़ी चोरी, 5 लाख के 35 मोबाइल ले उड़े चोर,पीछे का गेट तोड़कर घुसे चोर, व्यापारियों में दहशत
जिले के करेड़ा कस्बे में रविवार सोमवार की मध्यरात्रि चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के मोबाइल फोन पार कर दिए। चोर दुकान के पीछे बने रास्ते से अंदर घुसे और गेट तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी की इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।