बागपत में किन्नरों के विवाद में अवैध हथियार की एंट्री, तमंचे के साथ धमकी का वीडियो वायरल
बागपत। बधाई मांगने को लेकर गाजियाबाद, नोएडा और बागपत के किन्नरों के बीच चल रहा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नोएडा का बताया जा रहा एक किन्नर कथित तौर पर तमंचा लहराते हुए बागपत के किन्नरों को धमकी देता दिखाई दे रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और हथियार की वैधता की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि बधाई मांगने के अधिकार को लेकर तीनों जिलों के किन्नरों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के बीच यह कथित धमकी भरा वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और तथ्यों की पुष्टि के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#Baghpat #Khekra #UPPolice #Noida #Ghaziabad #ViralVideo #CrimeNews #BaghpatNews
Sanjay Malik Rambir Arya Amit Hudda Kulvir Rathi Rld Sunil Kumar Arya सनातनी अपराजिता Ashwani Kumar
Baghpat, Bagpat | Jul 10, 2026