लालबर्रा: बहियाटिकुर में अधिकारियों के रवैये से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया, पंचायत भवन में तालाबंदी की चेतावनी
जनपद पंचायत लालबर्रा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बहियाटिकुर में निर्माण कार्यों एवं पंचायत के समस्त वित्तीय भुगतानों में भारी अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब चरम पर पहुँच गया है। लंबे समय से ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा की गई कथित गड़बड़ियों की शिकायतें जनसुनवाई, जनपद सीईओ तथा जिला कलेक्टर से की जाती रही हैं, लेकिन अब तक क