गुमला: पालकोट रोड पर आधी रात ट्रक-कार की भीषण टक्कर, आग में जलकर चालक की मौत, मिला नर कंकाल
Gumla, Gumla | Nov 24, 2026 शहर के कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप पालकोट रोड पर मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर राख हो गया और चालक की भी आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई।