बिहार: सोहसराय थाना पुलिस ने मारपीट के अलग-अलग मामलों में दो युवकों को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Aug 20, 2026 सोहसराय थाना पुलिस ने अलग-अलग मारपीट के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में छोटी पहाड़ी मोहल्ला निवासी कर्पूरी जी का पुत्र सोनू कुमार शामिल है। पुलिस ने उसे मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं, सोहडीह मोहल्ला निवासी मोहम्मद साजिद को गोतिया के बीच हुए विवाद के दौरान मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है