नालंदा जिला अंतर्गत रहुई अंचल कार्यालय में आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल का आयोजन
आज दिनांक 21.08.2026 को रहुई अंचल कार्यालय परिसर में आपदा प्रबंधन से बचाव हेतु मॉकड्रिल (पूर्वाभ्यास) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं कर्मचारियों को डूबने से बचाव एवं वज्रपात से सुरक्षित रहने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।
कार्यक्रम की मुख्य बिंदु:
• डूबने से बचाव के उपाय: SDRF द्वारा जलभराव या बाढ़ की स्थिति में डूबते हुए व्यक्ति को बचाने की विभिन्न तकनीकों और प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
• उकड़ूं विधि: वज्रपात (आकाशीय बिजली) के दौरान जीवन रक्षा हेतु 'उकड़ूं बैठना' विधि का अभ्यास कराया गया, जिससे बिजली की चपेट में आने का जोखिम न्यूनतम हो जाता है।
• आई.ई.सी. (IEC) सामग्री का वितरण: जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) सामग्री जैसे पर्चे वितरित किए गए, जिनमें आपदा प्रबंधन से जुड़े दिशा-निर्देश अंकित थे।
उपस्थित जनसमूह ने इस प्रशिक्षण में अत्यधिक रुचि दिखाई तथा सिखाई गई तकनीकों का मनोयोग से अभ्यास किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने और जीवन रक्षा की क्षमता को मजबूत करना था।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
4 views | Nalanda, Bihar | Aug 21, 2026