मंझनपुर: टेनशाह आलमाबाद समेत अन्य गांवों में बिजली और पानी की समस्या पर ग्रामीणों का ग़ुस्सा फूटा, आंदोलन की चेतावनी
समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में जिले के उदहिन बुजुर्ग, पुरैनी, महुआखाड़ा, मालीपुर महराजगंज, टेनशाह आलमबाद आदि में ग्राम मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इन बैठकों में ग्रामीणों को बिजली कटौती और पेयजल संकट से हो रही परेशानियों को लेकर जमकर आक्रोश देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन आंदोलन की चेतावनी दी है।