मंझनपुर: गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायालय
करारी थाना क्षेत्र के ग्राम अर्का फतेहपुर निवासी सुख्कन लाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इस पर थाना करारी में मुकदमा दर्ज कराया गया था।