मुज़फ्फरनगर: छत्रपति शिवाजी सेना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को बंद कराने की मांग की, एसएसपी से कहा- समय रैना और संचालकों पर हो मुकदमा
छत्रपति शिवाजी सेना ने मंगलवार को एसएसपी अभिषेक सिंह से मिलकर "इंडियाज गॉट लेटेंट शो" के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने महिलाओं के प्रति अभद्रता और फूहड़ता फैलाए जाने का आरोप लगाते हुए उसका विरोध किया।छत्रपति शिवाजी सेना ने समय रैना समेत शो के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है और अश्लील वीडियो एवं कंटेंट को तुरंत बंद कराने की अपील की।