मुज़फ्फरनगर: शौहर ने भरी भीड़ के बीच पत्नी को पीटा, कचहरी में थप्पड़ों की बरसात कर भाग निकला, पुलिस कार्रवाई में जुटी
कचहरी परिसर में एक महिला पर उसके शौहर द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। अपने 2 साल के मासूम बेटे अरहान के साथ कचहरी आई शुमाइला पर शौहर मोहम्मद फ़तह ने हमला किया और भीड़ में से भाग निकला। घटना के समय शुमाइला हर्जे-ख़र्चे और दहेज़ के मुकदमे की तारीख़ पर कोर्ट में आई थी। जिसमे आरोपी मोहम्मद फ़तह ने अपनी बीवी शुमाइला को थप्पड़ों की बौछार करते हुए हमला किया।