मुज़फ्फरनगर: आवारा कुत्ते पर खोलता हुआ पानी डालने से हुई मौत, नई मंडी पुलिस ने महिला के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
नई मंडी निवासी ललिता शर्मा पत्नी हरिमोहन शर्मा के द्वारा एक आवारा कुत्ते के ऊपर जान से मारने की नीयत से लाठी डंडों से पिटाई करने के बाद उसके ऊपर खोलता हुआ पानी डाल दिया था जिस पर कुत्ते की तड़प तड़प कर मौत हो गई उसी को लेकर पशुपति जीव सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट नेमहिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।