मुज़फ्फरनगर: क्रांतिसेना महिला मोर्चा ने लठ पूजन कर वैलेंटाइन-डे मनाने वाले प्रेमी जोड़ों को दी चेतावनी
प्रकाश चौक स्थित क्रांति सेना कार्यालय पर मंगलवार को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में लठ पूजन का आयोजन किया गया।जिसमें पूनम चौधरी ने कहा कि 14 फरवरी को होने वाले वैलेंटाइन डे मनाने वालों का लठ से इलाज किया जाएगा। वैलेंटाइन डे की आड़ में किसी भी तरह की अश्लीलता या छेड़खानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और होटल मालिक को भी सख्त चेतावनी दी गई।