डुमरांव: अरियांव बड़की पट्टी में तीन दिन बाद बहाल हुई बिजली, ट्रांसफार्मर लगते ही लौटी आपूर्ति, लोगों को मिली राहत
Dumraon, Buxar | Sep 12, 2026 अरियांव बड़की पट्टी में पिछले तीन दिनों से चरमराई विद्युत आपूर्ति आखिरकार शनिवार को दुरुस्त हो गई। लगातार खराब सप्लाई, बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को सुबह राहत मिली, जब करीब 8 बजे नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई।