सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के देवगलपुर में गाय को रस्सी से बांधकर मारने का आरोप, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के देवगलपुर में एक महिला का आरोप है कि गाय की रस्सी से बांधकर हत्या कर दी गई। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई । यह घटना 31 मार्च को गाय के लापता होने के बाद 1 अप्रैल को सामने आई।2 अप्रैल को पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से गड्डा खोदकर गाय को वहीं दफना दिया।पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है ।