सिमडेगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा जिला समिति के द्वारा शहर में झारखंडी अधिकार सह प्रदर्शन मार्च का किया गया आयोजन
झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा जिला समिति की ओर से शुक्रवार को सिमडेगा शहर में झारखंडी अधिकार सह प्रदर्शन मार्च का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ा ।जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है जिसकी वजह से लोगों में आक्रोश का माहौल है।