सिमडेगा: सोनार टोली में पुलिस को देखकर भाग रहा नशेड़ी गिरकर हुआ घायल, पुलिस ने कराया उसका इलाज
केरसई निवासी संदीप कुमार नामक व्यक्ति गुरुवार की देर रात सोनारटोली में कार खड़ी कर दोस्तों के साथ शराब पी रहा था इसी क्रम में उधर से गुजर रही गश्ती पुलिस को देखकर सभी नशेड़ी भागने लगे। इस दौरान खेत की ऊंचाई से गिरकर संदीप घायल हो गया। इसके बाद पुलिस उसे उठाकर पूछताछ की इसके बाद पुलिस उसे लेकर 23 अगस्त की सुबह सदर अस्पताल लाई, जहां पुलिस उसका इलाज करवाई।