सिमडेगा: सिमडेगा अर्जुनढोंढा के पास ओड़गा थाना प्रभारी की कार ने ऑटो को मारी टक्कर,आधा दर्जन लोग हुए घायल
सिमडेगा अर्जुनढोंढा के पास गुरुवार को दोपहर में ओड़गा थाना प्रभारी की कार ने सड़क पर चल रही है ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आधा दर्जन लोग घायल हो गए घायलों में रोशनी कुमारी, उर्मिला कुमारी, दीपक सिंह रोशन डुंगडुंग गोविंदा माझी एवं अन्य शामिल है। रोशनी की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राजधानी रांची रिम्स रेफर कर किया।