सिमडेगा: बोड़ाखाड़ा के पास बाइक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सदर अस्पताल में बिगड़ी हालत किया गया रांची रिम्स रेफर
कुत्रा निवासी संदीप कुमार नामक व्यक्ति गुरुवार की देर रात सिमडेगा से बाइक पर घर लौट के दौरान, बोड़ाखाड़ा के पास बाइक दुर्घटना होने से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया था। सदर अस्पताल में 23 अगस्त की अहले सुबह उसकी हालत बिगड़ने लगी, तब उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।